गुना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी के मार्गदशन में स्वीप कैलेण्डर अनुसार स्वीप गतिविधि जारी हैं।
इसी क्रम में जिला स्वीप सहायक नोडल अधिकारी आशीष टांटिया एवं स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी प्रो. पुरुषोत्तम गोतम द्वारा जेपी यूनिवर्सिटी राघौगढ़ का भ्रमण किया गया। इस दौरान स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जेपी यूनिवर्सिटी के ऐसे छात्र-छात्राएं जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष होने जा रही है, उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा मतदान शपथ भी दिलाई गई। जेपी यूनिवर्सिटी के प्रबंधन से चर्चा करते हुए स्वीप दल ने उन्हें उनके केंपस एंबेसेडर के माध्यम से कॉलेज केंपस तथा आसपास के क्षेत्र में भी जागरूकता अभियान में सहयोग देने की अपील की गई। साथ ही आने वाले समय में स्वीप गतिविधियों को सक्रियता से किए जाने पर चर्चा की गई।