BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2023, 12:30 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने बैठक आयोजित कर की निर्माण कार्याे की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जल जीवन मिशन से संबंधित कार्याे को तीव्र गति से कराने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। कलेक्‍टर तरूण राठी आज जिला कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष में निर्माण विभाग से संबंधित विभाग प्रमुखों के साथ निर्माण कार्याे की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गयी। जिसमें लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कविकास प्राधिकरण, वन विभाग , जल जीवन मिशन, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के निर्माण कार्याे एवं विभागों से संबंधित लंबित सीएम हेल्‍प लाइन की शिकायतों की विस्‍तृत समीक्षा की गयी।

बैठक के दौरान मध्‍यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया कि ऐसे कार्य जिनकी अनुमति भोपाल स्‍तर से अपेक्षित है, उनका फालोअप किया जाये। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्याे के बारे में कार्यपालन यंत्री द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा 28 रोड स्‍वीकृत है, जिसमें 18 प्रगतिरत हैं, 3 कार्य पूर्णं हो गये हैं और 7 कार्य अप्रारंभ हैं। कलेक्‍टर द्वारा अप्रारंभ कार्याे की बिंदुवार समीक्षा की और वन विभाग से संबंधित अनुमति न मिलने के कारण लंबित कार्याे के संबंध में निर्देशित किया गया कि वन विभाग से संपर्क कर प्रक्रिया पूर्णं कराकर एक सप्‍ताह में कार्य पूर्णं कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार पीआईयू पीडब्‍लयूडी के माध्‍यम से 5 निर्माण कार्य आदर्श महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय के अतिरिक्‍त कक्ष, सिविल अस्‍पताल आरोन, पीएचसी मारकीमहू, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र बमोरीकी कार्याे की प्रगति पर चर्चा की गयी तथा सीएम राइज विद्यालय से संबंधित कार्याे की प्रक्रिया शीघ्र पूर्णं करावें और निर्देशित किया गया कि अप्रारंभ कार्याे की जानकारी सहित आगामी बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

जल जीवन मिशन से संबंधित कार्याे को तीव्र गति से कराया जाना करें सुनिश्चित दृ कलेक्‍टर
जल जीवन मिशन के तहत राजघाट समूह एवं गोपीकृष्‍ण सागर के जलप्रदाय योजना की समीक्षा की गयी। जिसमें पाया गया कि इस प्रोजेक्‍ट में अभी तक औसतन 52 प्रतिशत कार्य हुआ है, जो संतोषजनक नही है। कार्याे को तीव्र गति से कराया जावें। बैठक के दौरान पूरे जिले में पाईप लाईन बिछाने के दौरान जो गड्ढे खोदे गये हैं, उनकी समय पर मरम्‍मत नही करायी जा रही है। ऐसे कार्याे को प्राथमिकता से तत्‍समय कराया जावे। साथ ही आगामी बैठक में इस प्रोजेक्‍ट से जुडे़ हुए सभी अधिकारी उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE