गुना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी के मार्गदशन में स्वीप कैलेण्डर अनुसार स्वीप गतिविधि जारी हैं।
इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा बीनागंज नगर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विजयश्री जन कल्याण परिषद बीनागंज नवांकुर संस्था बीनागंज द्वारा इंटरनेशनल हाई स्कूल बीनागंज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विद्यालय में लोकतंत्र में मतदान का महत्वविषय पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उपरांत बीनागंज नगर मेंमतदाता जागरूकता के नारों के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें नगरवासियों को अनिवार्य मतदान के लिए जागरूक किया।