डबरा। विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शुक्लहारी में विधायक निधि के जरिए 6 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई। मुरम रोड का भूमि पूजन डबरा विधायक सुरेश राजे ने आज किया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
बता दें कि डबरा विधानसभा की ग्राम पंचायत शुक्लहारी में शुक्लहारी से सेमरा जाने वाला रास्ता काफी बदहाल स्थिति में था। यहां बरसात के दिनों में घुटनों तक पानी भर जाता था। जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसलिए ग्रामीणों के द्वारा कई दिनों से रोड निर्माण की मांग की जा रही थी।
ग्रामीणों ने यह मांग विधायक सुरेश राजे ने की तो उन्होंने अपनी विधायक निधि से 6 लाख रुपए की लागत से मुरम की रोड मंजूर की। इसके बाद रोड का काम शुरू हुआ और रोड बनकर तैयार हुई। जिसका आज विधायक सुरेश राजे ने ग्राम पंचायत शुक्लहारी में पहुंचकर उद्घाटन किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीणों ने रोड निर्माण की मांग की थी। उनकी मांग को पूरा करते हुए विधायक निधि के जरिए रोड का निर्माण कराया। आगे भी इस तरीके के कार्य करवाता रहूंगा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक पाराशर, धर्मेंद्र राणा, राजू खान सहित पंचायत सरपंच, सचिव व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।