गुना। राजकीय सेवक सेतु भारत का अभियान के अंतर्गत गायत्री मंदिर से टैकरी सरकार तक पुरानी पेंशन विहीन शासकीय सेवको द्वारा महाअर्जी यात्रा निकल गई। शासकीय सेवक सेतु जिला गुना के बैनर तले जिले के अलावा आस पास के जिलों के हजारों शासकीय सेवको ने यात्रा में भाग लिया।
सेतु के राजकुमार लिटोरिया ने बताया पुरानी पेंशन एवं प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग कर शासकीय सेवक एवं शिक्षक सर्वंग द्वारा शासन को बार-बार ज्ञापन देकर स्मरण कराने के बावजूद मांग पूरी न होने के कारण शासकीय सेवकों ने परमपिता परमेश्वर (इष्टदेव) के चरणों में अर्जी यात्रा निकालकर अर्जी लगाई गई।