सीहोर। समाज के हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को प्रोत्साहित करने से उनका मनोबल बढ़ता है। साथ ही अन्य नागरिकों में भी सामाजिक समरसता और सामाजिक हित के लिए कुछ करने की भावना पैदा होती है। यह बात प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्राइड अवार्ड कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि आज इस सम्मान समारोह में उन सभी लोगो का सम्मान किया जा रहा है, जो बिना किसी लोभ या लालच के नि:स्वार्थ सामाजिक कार्य करते है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री कमल पटेल, कथावाचक प्रदीप मिश्रा, विधायक सुदेश राय, अरूणा राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को शाल-श्रीफल तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर वृन्दावन सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।