BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2023, 4:50 pm
KHABAR : वीडी शर्मा ने बेरीकेड लांघा, सिंधिया को हाथ पकड़कर खींचा, जन आशीर्वाद यात्रा के मंच पर पहुंचने के लिए करनी पड़ी मशक्कत, पुलिस-कार्यकर्ताओं ने की मदद, पढे़ खबर 

Share On:-

भिंड में जन आशीर्वाद यात्रा के आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को खासी मशक्कत करनी पड़ी। वीडी शर्मा पांच फीट के ​​​बेरिकेड्स को लांघकर अंदर आए। सिंधिया भीड़ के बीच फंस गए। उन्हें बेरिकेड्स हटाकर आना पड़ा। मंच पर मौजूद नेताओं ने हाथ पकड़कर उन्हें ऊपर खींचा।


रात करीब 12.30 बजे जन आशीर्वाद यात्रा खंडा रोड स्थित आयोजन स्थल पर पहुंची। मंच के आसपास बेरिकेड्स लगाए गए थे। मंच तक पहुंचने के लिए अतिथियों को केंद्रीय पुस्तकालय के रास्ते से आना था, लेकिन भीड़ ज्यादा होने से दोनों नेताओं को अंदर पहुंचने में काफी परेशानी आई। पुलिस और कार्यकर्ताओं की मदद से वे मंच तक पहुंचे।


केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया पर चुटकी लेते हुए कहा, श्जिनका कुर्ता भीगा नहीं, उन्होंने मेहनत कम की है।श् क्योंकि मंच पर आसीन नेताओं में अधिकांश बारिश के पानी में भीगे हुए थे।


केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बीमारू राज्य से प्रदेश प्रगति के रास्ते पर दौड़ रहा है। खेती किसानी से लेकर उद्योग, शहर की सड़क से लेकर गांव-गांव की सड़कों का जाल बिछाया गया। लाड़ली बहनों के हितों में, स्वास्थ्य सेवा हर एक क्षेत्र में प्रदेश व केंद्र सरकार तेज रफ्तार से काम कर रही है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में मतदान करने पर ये विकास की रफ्तार को बरकरार बनाए रखें।

जन आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कांता तोमर और जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री लहार मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE