गुना। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार बिगनर्स कोर्स का आयोजन पदेन अध्यक्ष कलेक्टर तरूण राठी, जिला संगठन आयुक्त आलोक जैन, जिला कमीशनर जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर सिसोदिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में उत्कृष्ट विद्यालय गुना में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के अप्रशिक्षित शिक्षकों शिक्षिकाओ ने सहभागिता की। उक्त कोर्स में संस्था में नवीन दल का गठन एवम उसका संचालन किस तरह करें, स्काउट गाइड के नियम प्रतिज्ञा,उद्देश तथा यूनिफार्म, बच्चों को राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार तक कैसे दिलाये,उक्त कोर्स का संचालन प्रताप नारायण मिश्रा द्धारा किया गया।