कटनी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशानुसार एवं सी.ईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मतदाता जागरुकता (स्वीप) अन्तर्गत मतदाताओं को मतदान हेतु प्रोत्साहित, प्रेरित एवं जागरूक करने हेतु मतदान केन्द्रों पर ईव्हीएम मशीनों का प्रदर्शन कर मतदाताओं को ईव्हीएम से मतदान करने प्रक्रिया बतायी जा रही है। साथ ही ऐसे मतदान केन्द्र जहां मतदातओं का जेण्डर रेशो कम है और महिलाओं की मतदान में भागीदारी कम है, वहां विशेष रूप से मतदान करने के लिए प्रतिदिन जागरूकता अभियान चलाया जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम शुक्रवार को विधानसभा कटनी के एच.डी मैमोरियल स्कूल के पास, चांडक चौक, बजरिया, रेल्वे कॉलोनी, अंबेडकर वार्ड स्थित सी.एस.पी स्कूल के पास सहित नगर के अन्य स्थलो, विजयराघवगढ़ के शासकीय हायर सैकेन्ड्री स्कूल हरैया, ढीमरखेडा के झंडा चौक उमरिया पान, गर्रा घाट सहित कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील कार्यालय कटनी एवं बहोरीबंद में आने वाले नागरिकों को ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीन का प्रदर्शन किया जाकर मतदाताओं से दिखावटी मतदान कराया जाकर मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई एवं अनिवार्यतः मतदान करने हेतु मतदाताओं को प्रेरित किया गया।