कटनी। प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं विकास और गरीब कल्याण महाअभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिले में दो विकास रथों को रवाना किया गया है।
कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशों पर समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने-अपने जनपद पंचायत के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनकी मॉनिटरिंग करने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिशिर गेमावत को अधिकृत किया गया है। वे समय- समय पर शासन के द्वारा दिए गए निर्देशो का निर्वहन भी करेंगे। शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आईशर केंटर वाहन पर बड़ी एलईडी वाल भी लगाई गई है। जिसके माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर योजनाओं की उपलब्धियों से संबंधित आडियो-विजुअल सामग्री व फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश भर में राज्य शासन की उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को रेखांकित करने हेतु विकास रथ जिले में 40 दिनों तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे।विकास रथ रूट चार्ट मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधाएं न हो कलेक्टर अवि प्रसाद ने विकास कार्याे पर आधारित प्रचार- प्रसार के लिए विकास रथों के साथ-साथ अन्य विकास कार्याे का हर स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर प्रसाद ने कहा है कि विकास रथ का परिचालन शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। रूटचार्ट के मुताबिक रथ के गांवों में पहुंचने के पूर्व ग्रामीणों को विकास थ आगमन की पूर्व सूचना जानकारी दिया जाना सुनिश्चित किया जाय। रथ के रूट मे किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होेंने बताया कि जिले की विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 2 विकास रथ प्राप्त हुए है जो 40 दिन तक विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। इसके लिए रूटचार्ट तैयार कर संबंधितों को प्रदान कर दिया गया है।