कटनी। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत डाक मतपत्र कार्य में संलग्न किये गये अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुक्रवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद एवं अपर कलेक्टर एवं उप एवं निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षणार्थियों को संबंधित विषय वस्तु व निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सौंपे गये दायित्वों व उनके निर्वहन की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण के दौरान डाकमत पत्रों एवं व्हीव्हीपेट स्लिप की गणना के दौरान पूरी सावधानी और सतर्कता बरतने की जानकारी गणना कर्मियों दी तथा इस बारे में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह से अध्ययन करने हेतु कहा गया। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करते हुये उनकी जिज्ञासाओं का समाधान व उनके प्रश्नों के उत्तर भी इस दौरान दिये।