विदिशा। एनसीसी कैडेट द्वारा आज जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया था कि जानकारी देते हुए लेफ्टिेनेट डॉ विनीता वाजपेयी ने बताया कि जी-20 समिट को रेखांकित करते हुए वसुधैव कुटुंबकम् पर आधारित जनजागरूकता रैली शासकीय कन्या महाविद्यालय से शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए विवेकानंद चौराहे पर सम्पन्न हुई है। रैली में छात्राओं ने जी-20 नई सोच, नए विचार, एक पृथ्वी एक परिवार, एक भविष्य वसुधैव कुटुंबकम को रेखांकित करने वाले नारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ एनसीसी कैडेट द्वारा जी-20 सेलिब्रेशन के पक्ष में पोस्टर निर्माण और निबंध लेखन का भी आयोजन किया गया था।
जनजागरूकता रैली में 14वीं एमपी बटालियन एनसीसी के तमाम अधिकारी कमान अधिकारी शौर्य चक्रधारक कर्नल विकास गुप्ता, आरबीएस शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्यो डॉ नीता पांडे समेत अन्य प्राध्यापकगण तथा एनसीसी के अधिकारी मौजूद रहें।