मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के इनामी फरारी एवं स्थाई वारण्टीयो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन में तथा उनि धर्मेश यादव थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2014 से फरार चल रहे थाना वायडी नगर के स्थाई वारण्टी की गिरफ्तारी की समीक्षा करते पाया कि आरोपी सुनिल पिता बाबुलाल सोलंकी निवासी मेघदुत नगर थाना वायडी नगर पिछले 10 वर्षो से थाना वायडी नगर पुलिस तलाश कर रही थी।
आरोपी कि गिरफ्तारी हेतु उनि धर्मेश यादव थाना इंचार्ज को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि स्थाई वारण्ट सुनिल थाना वायडी नगर के कुल 03 प्रकरणों में मन्दसौर से फरार होकर इन्दौर मे कहीं फरारी काट रहा है तो सायबर सेल मन्दसौर को उक्त विषय से अवगत कराकर तकनीकी कौशलता से तत्काल पुलिस टीम भेजी जाये तो वारण्टी को गिरफ्तार किया जा सकता है। सूचना विश्वसनिय होने से तत्काल थाना वायडी नगर द्वारा पुलिस एवं सायबर सेल मन्दसौर द्वारा टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा इन्दौर में दबीश देकर स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम– थाना इंचार्ज उनि धर्मेश यादव, उनि रितेश नागर (सायबर सेल मन्दसौर), प्रआर 230 नरेन्द्र सांवलिया, आर 90 मनोज पण्डया, आर 583 निर्भय सिंह थाना वायडी नगर, प्रआर 639 आशीष बैरागी (सायबर सेल मन्दसौर) का सराहनीय योगदान रहा।