पन्ना। मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय एवं संस्कृत महाविद्यालय देवेन्द्रनगर के संयुक्त तत्वाधान में शत प्रतिशत मतदान के संकल्प की पूर्ति के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में उत्साह के साथ शामिल विद्यार्थियों द्वारा आमजनों को मतदान के लिए जागरूक और प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता नारों की तख्तियां लेकर जोश और जुनून के साथ रैली में भाग लिया। नगर के मुख्य वार्डों में भ्रमण पश्चात रैली का समापन हुआ।