शाजापुर। मोहन बड़ोदिया कलेक्टर किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने निपानिया डैम की पुलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने पुलिया निर्माण में देरी होने पर संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारी को 12 घंटे में वैकल्पिक मार्ग प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जल्द से जल्द निपानिया डेम की पुलिया का निर्माण कार्य कराए। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माणाधीन पुलिया पर यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो संबंधित विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदार पर एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर ने वैकल्पिक मार्ग का भी बाइक से निरीक्षण किया। रूपये की आर्थिक सहायता राशि प ने कृषि उपज मण्डी मोहइस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, अंशुल हूरकट, जनपद सदस्य महेश हाड़ा, सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया, लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री रविन्द्र वर्मा, मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भरत सिंह किरार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण मौजूद थे।