नीमच। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में अंकुर अभियान अन्तर्गत आयोजित सघन पौधारोपण कार्यक्रम के तहत स्थानी गायत्री मंदिर के पास स्थित महिला बस्ती गृह मांगलिक भवन परिसर में रविवार 10 सितम्बर को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन विधायक दिलीप सिंह परिहार व नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के आतिथ्यि में किया गया।
इस दौरान परिहार व नपाध्यक्ष चौपड़ा ने जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राहुल जैन सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों व अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विभिन्न प्रजाति के करीब 50 पौधों का रोपण कर नपा अधिकारियों व कर्मचारियों को रोपे गये पौधों की उचित देखभाल करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर नगरपालिका की बगीचा शाखा के प्रभारी कन्हैयालाल शर्मा, सुपरवाईजर महावीर जैन, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राहुल जैन, विजीत महाडिक, राजेश भंडारी हेमेन्द्र (चिन्टू) शर्मा, सुरेश सन्नाटा, शरद जैन (जीन कुशल) सहित अनेक पत्रकारगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।