BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 12:02 pm
KHABAR : शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी एवं एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के बीच हस्ताक्षर हुआ एमओयू, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी  शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी एवं ए. के. एस. विश्वविद्यालय, सतना के बीच दोनों संस्था के प्रतिनिधि के उपस्थिति में  शुक्रवार को एमओयू हस्ताक्षर हुआ। एमओयू  के द्वारा दोनों संस्था शैक्षणिक विधा, सांस्कृतिक विधा, शोधकार्य, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट ड्राइव, सेमिनार, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, पीएचडी व प्रोजेक्ट गाइडिंग आदि में  जुड़ सकेंगे। 
दोनों संस्था के विद्यार्थी तथा प्राध्यापक एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। रिसर्च में दोनों संस्था आपसी सहयोग से कार्य करते हुए एक साथ रिसर्च प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन कर सकेंगे। उक्त कार्यक्रम में  ए. के. एस. विश्वविद्यालय, सतना के सह प्राध्यापक तथा डिप्टी डीन (डी एस डब्लू ), डॉ दिनेश कुमार मिश्रा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि यह  एमओयू आज के समय में कितना जरुरी एवं उपयोगी है एवं आगे और एमओयू हस्ताक्षर करने के ओर हमे क्यों बढ़ना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस.के.खरे ने बताया कि  हमारे महाविद्यालय के साथ प्रथम बार किसी विश्वविद्यालय के एमओयू हस्ताक्षर हुआ और यह एक अनूठी पहल है जो आगे हमारे  शोधकार्य , शैक्षणिक गतिविधि में एक नया आयाम का दिशा दिखायेगा। यह कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एस.के.खरे के संरक्षण में रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष पुनर्बसु भट्टाचार्य के निर्देशन में रसायन शास्त्र के प्राध्यापक आनन्द प्रताप सिंह एवं राजेश साहू द्वारा संचालित हुआ। कार्यक्रम में भूगोल के प्राध्यापक डॉ अजय कुमार ठाकुर ,बनस्पति शास्त्र के विभागाध्यक्ष ज्योत्स्ना आठ्या , गणित के विभागाध्यक्ष डॉ राहुल कुमार मौर्य , गणित के प्राध्यापक धीरज कुमार, समाजशास्त्र के प्राध्यापक डॉ ऋतू त्रिपाठी, जीतेन्द्र कुशवाहा एवं अनेक विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE