जबलपुर। राज्य शासन द्वारा संचालित जन कल्याण की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने जिले के आठों विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ चलाये जा रहे हैं। आज उत्तर-मध्य विधानसभा में दमोह नाका चौराहा, रद्दी चौकी, राजीव नगर क्षेत्र में विकास रथ पहुंचकर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना व उपलब्धियों का फिल्म प्रदर्शन किया गया। इसी प्रकार केंट विधानसभा में वार्ड क्रमांक-70 मुखर्जी चौक व मानेगांव के क्षेत्र, पाटन विधानसभा में रिजमा डुंडी, मालकला, नुनसर, केरी, उड़ना, मुटकी आदि क्षेत्रों में भी विकास रथ पहुंचकर कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
जनहित की योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने राज्य शासन द्वारा जबलपुर जिले में चार विकास रथ भेजे गये हैं। प्रत्येक विकास रथ जिले की दो विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेगा और वीडियो फिल्म के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देगा। इसके लिये विकास रथ में एलईडी लगाई गई है। योजनाओं के साथ-साथ विकास कार्यों का प्रदर्शन भी एलईडी पर किया जायेगा।