नीमच। वार्ड क्र. 23 में स्थित चन्द्रवंशी ग्वाला समाज, सेन समाज, लखेरा समाज, प्रजापति समाज, शम्भू व्यायामशाला के प्रतिनिधि एवं उसमें स्थित दोनों मंदिरों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय रहवासियों की एक आवश्यक बैठक 12 सितम्बर 2023 मंगलवार को प्रातः 9 बजे नारायणी माता मंदिर (सेन समाज) के पीछे, शम्भू व्यायाम शाला के पास, बगीचा नं. 35 पर रखी गई है।
उक्त जानकारी देते हुए बालकिशन लखेरा, नरेन्द्र चांगल, प्रहलाद सुराह ने बताया कि बैठक में एक समिति बनाकर मंदिरों एवं स्थानीय रहवासियों द्वारा धार्मिक आयोजन करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। जिससे धार्मिक एकता व सौहार्द्र में वृद्धि हो सके।