नीमच। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के अंतर्गत आज महाविद्यालय में एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त अधिकारी सागर बरुआ ने महाविद्यालय में सीआरपीएफ व पैरामिलिट्री में शामिल होने की सामान्य जानकारी दी और महाविद्यालय की छात्राओं को सीआरपीएफ में शामिल होने के लिए प्रेरित किया I
उन्होंने सीआरपीएफ की स्थापना व इसके संक्षिप्त इतिहास के बारे में बताया और इसकी स्थापना के लिए नीमच के चयन के कारण को भी सभी को समझाया I छात्राएं सीआरपीएफ में शामिल हो इस हेतु शारीरिक दक्षता अति आवश्यक है और यही शारीरिक दक्षता उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी काम आएगी I शारीरिक क्षमता छात्राओं की आत्मरक्षा के लिए भी काम आवेगी I अतः सभी को नियमित अभ्यास द्वारा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना चाहिए I
कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्राचार्य डॉ एन के डबकरा ने बताया कि महिलाएं हर क्षेत्र में बराबरी नहीं बल्कि बढ़-चढ़कर भूमिका निभा रही है, जैसे-बीएसएफ में भारतीय महिला प्रहरी भारत-पाक सीमा पर वाघा बॉर्डर पर देश का गौरव बढ़ा रही है I आज के करियर मार्गदर्शन के कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन की पूरी टीम के सदस्य डॉ रश्मि वर्मा, डॉ देवेश सागर, प्रोफ़ेसर सिंह राजपूत, मीनू पटेल उपस्थित रहे I उक्त जानकारी क्रीड़ा अधिकारी डा महेन्द्र राव ने दी।