भवानीमंडी। विज़न 2030 के लिए ग्राम पंचायत छ्त्रपुरा मे मीटिंग हुई। जिसमे ग्रामीण लोगों की मीटिंग मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में ली गई। मीटिंग मे ग्रामीणों को बताया गया कि ऑनलाइन का उद्देश्य राज्य सरकार क़े विज़न 2030 है। जिसके बारे में बताकर सुझाव फ़ार्म भरवाए गए। ग्रामीणों को ऑनलाइन सुझाव देने की प्रक्रिया समझा कर सभी को ऑनलाइन सुझाव देने की समझाइश की गई। मीटिंग में ग्राम पंचायत सरपंच सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों द्वारा मनोज गुप्ता का स्वागत भी किया गया।