सरवानिया महाराज। नगर में परिषद भवन के समीप बने डोम में विषेश स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन एक बार पुनः दिनांक 12 सिंतबर से 22 सितंबर तक किया जा रहा है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि जावद विधानसभा क्षेत्र में निरंतर जारी स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एक बार फिर से सरवानिया महाराज में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जा रहा है जो दस दिनों तक चलेगा। 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले ऐसे तमाम लोग जिनकी जांच किसी कारणवंश नही हो सकी या वो नहीं करा पाये तो अब पुनः निशुल्क जांच करवाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।