तराना। मध्य प्रदेश होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहा भारतीय जनता पार्टी पूरे जोश ओर खरोश के साथ मैदान मे दिखाई दे रही हे। जहा पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं पार्टी शिवराज सिंह चौहान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड लेकर पूरे प्रदेश की हर विधानसभा मे जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंच रही। इसी के तहत उज्जैन जिले की तराना विधानसभा मे निकलने वाली जन,आशीर्वाद यात्रा की शुरुवात क़ायथा ग्रामीण से हुआ बता दे की जन आशीर्वाद यात्रा मे यात्रा प्रभारी भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी ताराचंद गोयल रथ पर सवार थे यात्रा की शुरुवात स्टेशन रोड़ से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जगह जगह मंच बनाकर स्वागत सत्कार किया नानां महाराज गुरु मंदिर स्थित महिला मोर्चा ने हजारो महिलाओ के साथ गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया महिदपुर नाके के पश्चात यात्रा ने माकड़ौन की और प्रस्थान किया।