मंदसौर। विगत कई दिनों से मध्य प्रदेश पटवारी संघ द्वारा हड़ताल जारी है। पटवारियों की मांग है कि हमारी 2800 की ग्रेड लागू की जाए लेकिन सरकार उनकी इस मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए पटवारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं और जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है, तब तक वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस बार पटवारीयो का कहना है कि हम इस बार आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है और हमारी हड़ताल जब तक जारी रहेगी जब तक सरकार मांगे नहीं मान लेती। आज उनकी हड़ताल को समर्थन देने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन एवं मल्हारगढ़ विधानसभा के नेता श्यामलाल जोकचंद एवं अन्य कांग्रेसियों नेताओ ने भी पटवारी की हड़ताल का समर्थन दिया है।