BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 4:45 pm
REPORT : कलेक्टर दिनेश जैन ने की ई-जनसुनवाई, ग्रामीणों से रूबरू होकर जानी समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में ई-जनसुनवाई करते हुए, नीमच की जनपद क्षेत्र की पॉच ग्राम पंचायत भंवरासा, दारू, जयसिंहपुरा, पिपलोनएवंमालखेडा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से संवाद कर, उनकी समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए।

ई-जनसुनवाई में पिपलोन के सरपंच ने डेढ किलोमीटर तक की सडक सुधरवाने, पेयजल के सप्‍लाई एवं नाला ढंकवाने की मांग की। इस पर कलेक्‍टर जैन ने प्रस्‍ताव बनाने के निर्देश दिए। ग्रामीण द्वारा नाला सफाई की मांग पर कलेक्‍टर ने स्‍थान चयन कर, कम्‍पोजपीट बनाने के निर्देश सचिव को दिए।ग्राम दारू में सामुदायिक भवन का अधूरा निर्माण कार्य पूर्ण करवाने,  सेमार्डा में खेल मैदान पर अतिक्रमण हटवाने, आंगनवाडी की बाउण्‍ड्रीवाल बनवाने एवं मार्ग सही करवाने, मालखेडा में पेयजल सप्‍लाई की समस्‍याहल करवाने, मालखेडा से गिरदौडा तक मार्ग दोनो ओर से जोडने, भंवरासा की शारदाबाई ने ई-केवायसी सही नही होने, गौशाला में पानी व बिजली की समस्‍या हल करवाने की मांग पर कलेक्‍टर ने संबंधित अधिकारी को निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ई-जनसुनवाई में कलेक्‍टर जैन ने नीमच जनपद क्षैत्र के ग्रामीणों से संवाद कर, शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली।आयुष्‍मान कार्ड, मतदाता सूची शुद्धिकरण के संबंध में बीएलओ को निर्देश दिए, कि नाम, जोडने, नाम हटानेके कार्य को सप्रमाण और शुद्धता से किये जाये। उन्‍होने पिछली ई-जनसुनवाई में दिये गये निर्देशों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए, शेष लंबित समस्‍याओं का शीघ्र निराकरण कर अवगत कराने के निर्देश भी जिला अधिकारियों को दिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE