नीमच। जिले में खरीफ, रबी सिंचाई के लिए लक्ष्य पर चर्चा, तालाबों से पेयजल एवं उद्योगों को जल उपलब्धत कराने, निस्तार हेतु जल आरक्षण पर विचार, अनुमोदन करने के लिए कलेक्टर दिनेश जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 15 सितम्बर 2023 को प्रातः 11 बजे आयोजित की जा रही है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन एचके मालवीय ने समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया है।