मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने बताया कि प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई आज गरोठ में आयोजित होगी। जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक होगी। इस जनसुनवाई में जिले के समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहेंगे एवं ग्रामीण जनों की समस्याएं सुनेंगे।