बागली। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा बागली विधानसभा अंतर्गत शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा धाराजी से मां नर्मदा जल भरकर प्रारंभ की गई। जिससे धाराजी के जल से अयोध्या में श्री राम भगवान का जलाभिषेक किया जाएगा। श्री राम रथ व मां नर्मदा का उदयनगर आगमन पर विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे के नेतृत्व में जगह जगह स्वागत किया गया। इस दौरान पुंजापुरा , बागली, चापडा में भी क्षेत्र वासियों द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।