सतवास। चुनाव का समय नजदीक आते ही राजनीतिक दलो ने हलचल तेज कर दी है। इसी कडी मे युवक कांग्रेस के नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों की मांग के संदर्भ मे धर्मेश्वर से सतवास तक वाहन रैली निकालकर तहसील कार्यालय का घेराव कर नायब तहसीलदार राजाराम कन्नौज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लाला पटेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार को आडे हाथो लेते हुए कहा की समूचे अंचल मे अल्पवर्षा से खराब हुई फसल का मुआयना कराकर किसानों को त्वरित रूप से राहत एवं बीमा राशि देना चाहिए। इस अवसर पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल पटेल, मोहित शर्मा, विजयसिंह गौड, वहीद सदर, संजय जोशीला, गौपाल भौसले, राधेश्याम कलिया, जुबेर शेख सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी उपस्थित थे।