भौंरासा। नगर में संस्था मां शारदा के द्वारा सतत चल रहे कार्यक्रम में नगर के भंवरनाथ मंदिर पर पार्थिव शिवपिंड निर्माण रुद्राभिषेक, मेरे कान्हा व सामूहिक रक्षा बंधन का भव्य आयोजन रखा गया नगर के भंवरनाथ मंदिर परिसर में यह आयोजन रखा गया था जिसमे सेकडो महिलाओ ने अपने हाथो से शिवपिंड का निर्माण कर विधि विधान से पूजन किया जिसमे 12 ज्योतिर्लिंग का पूजन किया गया संस्था संरक्षक प्रमोद कुमार द्विवेदी इंदौर के द्वारा सभी महिलाओ को चांदी के बेल पत्र भी इस अवसर पर भेट किए गए इसी कार्यक्रम में नगर में लगातार दूसरे साल इस वर्ष भी संस्था मां शारदा द्वारा सामूहिक रक्षा बंधन का आयोजन किया गया जिसमे नगर की सेकडो महिलाओ ने एकत्रित होकर रक्षाबंधन में हिस्सा लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोनकच्छ विधायक सज्जनसिंह वर्मा मोजूद थे साथ ही संस्था के संरक्षक प्रमोद कुमार द्विवेदी ने यहा मोजूद सभी बहनों से राखी बंधवाई व सभी बहनों को उपहार प्रदान किए गए सज्जनसिंह वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा की ये सब मेरा परिवार है इस आयोजन को हम राजनीति के तौर पर कतई नहीं देखते है ये सब बहने निस्वार्थ भाव से हमे राखी बांधती है हमारा भी इन सबके लिए कर्तव्य बनता है की हमेशा इनकी सेवा करे में सभी बहनों को वचन देता हु की जब तक मेरी सास चल रही है में आप लोगो के लिए हमेशा मोजूद रहूंगा और आपकी सेवा के लिए खड़ा रहूंगा इसे जरा भी राजनीति से न जोड़े ये मेरा परिवार है साथ ही इस कार्यक्रम मे सेकडो छोटे छोटे बालक बालिकाएं कृष्ण और राधा के स्वरूप में कार्यक्रम में पहुंचे यहां सभी ने उनके साथ नृत्य किया व भगवान के स्वरूप में इन बच्चो के दर्शन किए इस अवसर में नगर व आस पास के सेकडो महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।