BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 6:54 pm
NEWS : दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, पढ़े रेखा  खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी क्षेत्र के आकोलागढ ग्राम पंचायत के फतेहपुरा गांव में महिला ग्राम विकास दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जगपुरा ने उपस्थित दुग्ध उत्पादक किसानो को संबोधित करते हुए संघ द्वारा विभिन्न योजना सरस लाडली, प्रसव उपहार, बीमा योजना, आगजनी, टीकाकरण सहित संघ सुविधाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अच्छी नस्ल के पशु पालने के साथ दुग्ध व्यवसाय में ज्यादा ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि दुग्ध व्यवसाय एवं कृषि दोनों साथ-साथ हम वर्षों से परंपरागत तरीके से करते आ रहे है, लेकिन आधुनिक युग में हमें पशुपालन में उत्तम नस्ल के जानवर पालने एवं कृषि में विभिन्न आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके अपनाकर अधिक लाभ कमाया जा सकता है। नौजवान युवकों को रोजगार से जुड़ने की बात कही एवं संघ सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिक से अधिक पशुपालको को सहकारी समीति से जुडने का ओर संघ द्वारा संचालित सभी योजनाओ का लाभ लेने का आह्वान किया। किसान कल्याण कोष योजना के अंतर्गत समिति के सक्रिय दुग्ध दाताओं के साधारण मृत्यु पर 40 हजार रुपये व दुर्घटना में 1 लाख रुपए की बीमा राशि संघ द्वारा देय होने तथा सचिव कल्याण कोष योजना के तहत साधारण मृत्यु पर प्रत्येक समिति के सचिव का बीमा 5 लाख रुपये देय जेसी योजनाओ की जानकारी दी। 
इस अवसर पर टेकचंद जाट, श्रीलाल अहीर, जसराज कुमावत, रतन जाट, सत्यनारायण शर्मा, जीतमल,  प्रकाश मेवदा, ऊंकार, नारायण, रूपलाल मेनारिया, रमेश शर्मा, रामेश्वर दास, हंसराज, बगदीराम कीर, भंवर, रामेश्वर,  कालूराम, गोपाल मेनारिया, गिरधारी, राधेश्याम गाडरी, मुकेश, राहुल शर्मा, शंभू लाल, लक्ष्मण, रामेश्वर, देवकरण चौधरी, नारायण, नारायण, किशन डांगी, डेयरी कर्मचारी, सचिव एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE