नीमच। आईटीआई में प्रवेश के लिए “पहले आओ,पहले पाओं ”राउंड में नवीन पंजीयन चॉइस फिलिंग एवं त्रुटि सुधार 22 सितम्बर 2023 तक किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी इच्छा अनुसार अधिकतम एक चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। आवेदक को उसी दिवस या अगले दिन दोपहर 2 बजे तक संबंधित आईटीआई में उपस्थित होकर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। अन्यथा अलॉटमेंट रद्द कर दिया जाएगा।
आवेदक आवश्यक दस्तावेज यथा अंकसूची, जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो आदि की मूल व दो छाया प्रति के साथ आईटीआई पहुंचे। उसी दिन प्रवेश दिया जावेगा। शासकीय आईटीआई जावद में व्यवसाय फिटर, मेकेनिक मोटर व्हीकल, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, वेल्डर एवं कोपा में प्रवेश एवं आवेदन करने हेतु आईटीआई जावद रुपारेल में सम्पर्क करें।