BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 7:02 pm
NEWS : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस, खुदकुशी बुजदिली का काम, मौत नहीं कोई हल, जिंदगी को लगाएं गले- डाॅ गुर्जर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ।  सीएमएचओ डाॅ रामकेश गुर्जर ने बताया कि आज के समय में नवयुवक अवसाद के चलते आत्महत्या को गले लगा लेते है। आत्महत्या अनुचित ही नही अपितु अपराध है। जीवन में अनेको सघर्ष है। सीएमएचओ आत्महत्या रोकथाम दिवस के जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
उन्होने बताया कि युवा पीढी कठिनाईयो से    घबरा कर आत्महत्या को गले लगा लेते है। अपनी ईच्छाओ को, आवश्यकताओ को नियंत्रित कर सरलता पूर्वक, सहजता पूर्वक जीवन जीना चाहियें। विचारो को सकारात्मक रखे जीवन में आनन्द की प्राप्ति होती है। उन्होने बताया कि विषाद मुक्त, मानसिक तनाव मुक्त नियमित सदविचारो के अध्ययन से जीवन में समस्याओ व कठिनाईयो का अंत होता है। आर्थिक एंव मानसिक सन्तुलन बनाये रखना जीवन का एक मूल मंत्र है। 
नवयुवको को एकाग्रता, सकारात्मक सोच के साथ जीने की कला को आत्मसात करना चाहिये। सकारात्मक सोच के कारण मेटाबॉलिज्म संतुलित होता है, जिसके कारण मनोविकार उत्पन्न नहीं होते हैं। सकारात्मक सोच, तनाव को ऊर्जा में रूपांतरित करके व्यक्ति की ताकत बना देते हैं। इसलिए नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहे और एक्सरसाइज, योग प्राणायाम, डायरी राइटिंग, पेंटिंग, अच्छा साहित्य पढ़ना चाहिए।
ये हैं लक्षण- 
बच्चों के स्वभाव में सतत परिवर्तन दिखाई दे, जैसे नींद में कमी, भोजन में अरुचि, अकेला रहने की आदत, चिड़चिड़ापन, नकारात्मक प्रवृत्ति, आक्रामकता, संवेगिक अस्थिरता आदि मनोवैज्ञानिक एवं शारीरिक लक्षणों को कदापि अनदेखा न करें। आवश्यकता पड़ने पर मनोचिकित्सक की सलाह भी जरूर लें। मानसिक विकार की चपेट में आने से बचे। इस मौके पर स्टाॅफ को आत्महत्या रोकथाम की शपथ दिलवाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE