सीहोर। आत्मा परियोजना अंतर्गत सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए किसानों से आवेदन लिए जा रहे है। वर्ष 2022-23 के पुरस्कार के लिए किसान 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते है। किसान अपने आवेदन विकासखण्ड स्तर पर संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के कार्यालय स्तर पर आत्मा परियोजना के बीटीएम और एटीएम को प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही कृषि अधारित समूह भी सर्वोत्तम समूह पुरस्कार के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार विकासखण्ड स्तर पर 10 हजार एवं समूह पुरस्कार 20 हजार की राशि सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार जिला स्तर 25 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से प्रदाय की जाती है।