BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 7:28 pm
KHABAR : सोयाबीन फसलों में कीट का प्रकोप नियंत्रण के लिए किसान कीटनाशक का छिड़काव करें, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। कृषि विभाग ने बताया की वर्तमान मौसम के कारण सोयाबीन फसल में तना मक्खी, गर्डल बीटल (रिंग कटर) हरित अर्धकुण्डलक इल्ली, तम्बाकू की इल्ली, चने की सुण्डी इल्ली सफेद मक्खी इत्यादि कीटो का प्रकोप देखा जा रहा है। इन कीटों से निदान के लिए किसान भाई क्लोरान्ट्रानिलिप्रोल 9.30 प्रतिशत + लेम्डा सायलहेलोथ्रिन 9.50 प्रतिशत 80 मिली प्रति एकड़ या फ्लूबेडियामाइट 39.35 प्रतिशत 60 मिली प्रति एकड़ के साथ इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत 50 मिली प्रति एकड़ या एसिटामेप्रिड 30 प्रतिशत, 60 ग्राम प्रति एकड़ की दर से 150 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। सोयाबीन फसल में पीला मोजेक वायरस रोग के साथ एन्थ्राक्रोज, रायजोक्टोनिया एरियल ब्लाईट जैसे फफूँद जनित रोगों का भी प्रकोप देखा जा रहा है। सभी किसानों को सलाह दी जाती है कि पलूक्साथायोक्साइड पायरोक्लोस्ट्रोबिन 120 ग्राम प्रति एकड़ या एजोक्सीस्ट्रोबिन 11 प्रतिशत + टूबूकोनोजाल 18.3 प्रतिशत 120 मिली प्रति एकड़ में से किसी भी एक दवा की मात्रा को 150 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करें। मक्का फसल में फॉल आर्मी वर्म व माहु कीट का प्रकोप देखा जा रहा है। इन कीटो की रोकथाम के लिए टेट्रानिलीप्रोल 18.18 प्रतिशत, 80 मिली प्रति एकड़ के साथ डाईफेन्युरॉन 50 प्रतिशत, 250 ग्राम प्रति एकड़ की दर से 150 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करें। मूँग व उड़द फसल में पीला मोजेक वायरस की रोकथाम के लिए रोग वाहक (सफेद मक्खी) के नियन्त्रण हेतु डाईफेन्थुरॉन 50 प्रतिशत, 250 ग्राम प्रति एकड़ के साथ ही पत्ती झुलसन रोग के निदान हेतु एजोक्सीस्ट्रोबिन 11 प्रतिशत + टेबुकोनोजोल 18.3 प्रतिशत, 120 मिली प्रति एकड़ की दर से दवाओं को 150 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करे। सभी किसान भाइयों से अपील है कि फसल सुरक्षा सम्बन्धित उपयोग के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों से सतत सम्पर्क बनाये रखे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE