सीहोर। शासन के तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा संचालित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं के निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया का अंतिम चरण में है। महाविद्यालय की काउंसलिंग प्रारम्भ हो गई है। कक्षा 10 वीं उत्तीर्णं छात्राऐं कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग ब्रांच एवं कक्षा 12 वीं उत्तीर्णं छात्राऐं मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट ब्रांच में प्रवेश ले सकती है।
पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पंकज जैन ने बताया कि प्रवेश की सम्पूर्णं प्रक्रिया बेवसाईट पर उपलब्ध है। छात्राओं को सर्वप्रथम एमपी ऑनलाईन के कियोस्क के माध्यम से डीटीई काउंसलिंग द्वारा 15 सितम्बर तक डॉ बाबा साहब अम्बेडकर योजनांतर्गत डिप्लोमा पाठ्यक्रम में अपना पंजीयन करवाना होगा। तत्पश्यात संसथा में अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र के साथ 15 सितम्बर तक प्रात: 10.30 बजे उपस्थित होकर प्रवेश की प्रक्रिया की जा सकती है। प्रवेश प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर प्रतिदिन किये जायेंगे।
प्राचार्य डॉ पंकज जैन ने बताया कि संस्था में प्रवेश पूर्णंतः निशुल्क है साथ ही छात्राओं को निशुल्क छात्रावास एवं भोजन उपलब्ध रहेगा एवं संस्था से ही सभी छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें एवं स्टेशनरी प्रदाय की जाती है तथा छात्राओं को प्रतिमाह 1000 रू छात्रवृत्ति भी प्रदाय की जावेगी। इच्छुक छात्राऐं कार्यालयीन समय में संस्था में उपस्थित होकर भी प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकती है।