सीहोर। जिले में मिशन शक्ति योजना प्रारंभ की गई है। मिशन शक्ति योजना में दो उपयोजना संबल और सामर्थ्य शामिल है। संबल उप-योजना महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए है तथा सामर्थ्य उप-योजना महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित है। संबल उपयोजना के घटकों में वन स्टॉप सेंटर महिला हेल्पलाईन एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के साथ नारी अदालत को भी सम्मिलित किया गया है। सामर्थ्य उप-योजना के घटकों में उज्जवला की प्रतिवर्ती योजनाएं शामिल है साथ ही स्वधार गृह और कामकाजी महिला छात्रावास बच्चों के लिए राष्ट्रीय झूलाघर एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भी शामिल किया गया है।
कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा गत माह मिशन शक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग एवं पर्यवेक्षण के लिए योजना से संबंधित 18 विभागों को समिति सदस्य बनाया गया है।