BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 7:41 pm
KHABAR : एनआरएलएम हॉल में हुआ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 कार्यक्रम का आयोजन, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से की 1 लाख 92 हजार 548 बहनों के खातों में राशि अंतरित, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत चतुर्थ किश्त अंतरण समारोह का आयोजन एन आर एल एम भवन झाबुआ में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर खुश व्यक्त की गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम ग्वालियर से आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर जिले के कार्यक्रम से लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़े।             

मुख्यमंत्री चौहान ने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना के तहत 1269 करोड़ 7 लाख रूपए से अधिक धनराशि अंतरित की। साथ ही रिमोट का बटन दबाकर लगभग 387 करोड़ रूपए लागत के दो दर्जन कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।आम जन की समस्याओं के निराकरण के लिये किए गए नवाचार “ पात्रता एप्लीकेशन” मोबाइल एप का शुभारंभ भी किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाजसेवियों और शासकीय सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि “लाड़ली बहना योजना” केवल योजना भर नहीं यह महिलाओं की जिंदगी बदलने का आंदोलन है। यह योजना महिलाओं की जिंदगी में खुशी भरने और उनकी आँखों में आँसू न रहने देने का भी आंदोलन है। हमारा संकल्प है कि हम बहनों को मजबूर नहीं रहने देंगे। सरकार उनकी जरूरतें पूरी करेगी और प्रदेश की सभी बहनें मजबूत बनेंगीं। मुख्यमंत्री चौहान ने “नहीं मैं नहीं देख सकता तुझे रोते हुए३” गीत गुनगुनाते हुए प्रदेश भर की लाड़ली बहनाओं के खातों में एक दृ एक हजार रूपए की धनराशि अंतरित की। साथ ही कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रूपए बहनों के खाते में हमने पहुँचाए थे। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह से सभी बहनों के खाते में 1250 रूपए की धनराशि आयेगी। जिले में कुल 1 लाख 92 हजार 548 बहनों के खातों में राशि डाली गई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजमार्गों पर टोल टैक्स के संचालन का काम प्रदेश सरकार द्वारा बहनाओं को दिया जा रहा है। तीन टोल टैक्स की जिम्मेदारी उन्हें दी जा चुकी है। यदि बहनें टोल टैक्स के माध्यम से एक लाख रूपए वसूलेंगीं तो उसमें से 30 हजार रूपए महिलाओं के खाते में आयेंगे। सरकार सभी जरूरतमंद बहनों को रहने के लिये जमीन के पट्टे देकर पक्के मकान बनवायेगी।       

कार्यक्रम में कलेक्टर तन्वी हुड्डा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेखा राठौर द्वारा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ दिलाई गई कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी के साथ ही रामुड़ी समूह द्वारा गीत के माध्यम से महिलाओं को मतदान करने के लिए जागरूक भी किया।             

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर आशा परमार, महिला बाल विकास अधिकारी राधु बघेल, सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग अजय चौहान, अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लाडली बहने उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE