BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 7:59 pm
KHABAR : एनसीपीसीआर की बेंच में 2478 आवेदन प्राप्त हुए, आयोगाध्यक्ष कानूनगो ने स्वंय की सुनवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो सोमवार को बासौदा में आयोजित बेंच में आवेदकों से रू-ब-रू होकर उनकी मूलभूत समस्याओं का मौके पर निराकरण कराया है।
एनसीपीसीआर की  उक्त बेंच में मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तीन सदस्य ओंकार सिंह, निवेदिता शर्मा और सोनम निनामा ने संयुक्त रूप से बाल अधिकारो के उल्लंघन खिलाफ शिकायतो के निवारण एवं बच्चों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभांवित किए जाने  की पहल की है।
बासौदा के मानस भवन पुराना मेला ग्राउण्ड में संपन्न हुई इस बेंच में 2478  आवेदकों ने अपनी अपनी तथा पालकों, अभिभावकों के साथ आए बच्चों ने आयोगाध्यक्ष कानूनगो को समस्याओं से अवगत कराया है। आयोगाध्यक्ष कानूनगो ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन प्रकरणों का शीघ्रतिशीघ्र निराकरण करें।

स्टालों का जायजा-
एनसीपीसीआर की बेंच आयोजन स्थल बासौदा के मानस भवन पुराना मेला ग्राउण्ड परिसर में महिला बाल विकास विभाग समेत अन्य विभागों के द्वारा उत्पादित सामर्गियों पर आधारित स्टाल भी लगाए गए थे।
एनसीपीसीआर आयोगाध्यक्ष कानूनगो ने हरेक स्टाल पर पहुंच कर समूहों के द्वारा निर्मित समाग्रियों का जायजा ही नहीं लिया बल्कि कच्ची सामग्री कहां से प्राप्त करते है कि बाजार की उपलब्धता तथा क्या नवाचार करें के संदर्भ में संवाद कर जाना है।
उक्त बेंच की सुनवाई के दौरान हजारों की तादाद में ग्रामीण-शहरी आवेदकों के अलावा जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट, बासौदा एसडीएम विजय राय, समेत राजस्व विभाग के अन्य तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों समेत महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE