धार। कुक्षी तहसील के कालीदेवी निवासी हतरसिंह पिता रगन की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुक्षी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत की है। स्वीकृत राशि मृतक के पिता रगन पिता फुलसिंह को दी जावेगी।