BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 8:07 pm
KHABAR : जिले की सभी विधानसभाओं में स्वीप गतिविधियों का आयोजन सतत जारी, मानव श्रृंखला, रैली, दीवार लेखन आयोजित कर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल डॉ योगेश भरसट के निर्देशन में विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं विदिशा, बासौदा, कुरवाई, शमशाबाद और सिरोंज में स्वीप गतिविधियों का आयोजन सतत जारी है। मतदाता जागरूकता अभियान तहत आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदाता बंधु भी आगे आकर स्वयं अन्य जनों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं और स्वीप गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।
शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमानयाई में आज ग्रामीण जनों के द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय में रंगोली सजाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही मतदाता जागरूकता की शपथ का वाचन भी ग्रामीण जनों के द्वारा किया गया है। ग्रामीण जन आगे आकर स्वयं मतदाताओं को जागरुक कर रहे हैं।
जिले की सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमलखेड़ी और प्याराखेड़ी में भी दीवारों पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्लोगन उकेरे गए हैं। साथ ही साथ विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत व ग्रामों में दीवार लेखन के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।
स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिले की सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सिरोंज में कॉलेज के छात्र-छात्राओं व महाविद्यालय के स्टाफ के द्वारा मानव श्रृंखला, रैली एवं मतदाता जागरूकता की शपथ कार्यक्रम का आयोजन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। मानव श्रृंखला बनाने के उपरांत उपस्थित सभी के द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ का वचन कर संकल्प लिया गया कि वह सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE