BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 8:10 pm
REPORT : संभागीय आयुक्त (राजस्व) इन्दौर माल सिंह ने किया छात्रावास का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। संभागीय आयुक्त (राजस्व) इन्दौर संभाग इन्दौर मालसिंह द्वारा रविवार को धार जिले के छात्रावास, आश्रमों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विकासखण्ड नालछा के बालक आश्रम कुंजरोद के निरीक्षण के दौरान छात्रों से चर्चा की एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा जनजातीय कार्य विभाग द्वारा बनायी जा रही बाउंड्रीवाल समयावधि में पूर्ण ना होने पर तकनीकी अमले को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने तथा अपूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। बालक आश्रम मेघापुरा का भी निरीक्षण कर उपस्थित छात्रों से चर्चा की गई। यहॉं पर अधीक्षक की अनुपस्थिति पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को अधीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। तत्पश्चात नालछा विकासखण्ड के दूरस्थ अंचल में स्थित बालक आश्रम तितिपुरा का भी निरीक्षण किया गया। बालक आश्रम तितिपुरा में हेण्डवाश युनिट खराब पाये जाने पर सुधारने के निर्देश दिये गये। साथ ही आश्रम अधीक्षक के पास संस्था का रिकार्ड उपलब्ध न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिये। बालक आश्रम तितिपुरा एवं बालक आश्रम मेघापुरा में ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा कराये जा रहे मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण किया एवं पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम तितिपुरा में ग्रामीणों से मतदाता जागरुकता अभियान के संबंध में चर्चा की तथा नालछा विकासखण्ड के दूरस्थ अंचलों में विभाग द्वारा संचालित विभागीय गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया। यह जानकारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE