विदिशा। शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये जिले को प्राप्त तीन विकास रथ लगातार चालीस दिनों तक भ्रमण करेंगे। शासन स्तर से भेजे गये इन रथों में एलईडी लगी हुई है, एलईडी के माध्यम से विकास पर केन्द्रित तैयार की गई फिल्मों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।
सोमवार को 19 ग्रामों में पहुंचें विकास रथ-
शासन की जनकल्याणकारी योजना एवं कार्यक्रमो से अवगत कराने हेतु जिले की सभी विधानसभाओं में भ्रमण करने वाले विकास रथ आज जिले की तीन विधानसभाओं के 24 ग्रामो में भ्रमण कर चुके है। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के द्वारा विकास रथो की मॉनिटरिंग के लिए पृथक-पृथक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है वहीं संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार भी विकास रथो के भ्रमण रूटो की निगरानी कर रहे है। आज विदिशा विधानसभा क्षेत्र के 06, बासौदा विधानसभा क्षेत्र के 07 और शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के 06 ग्रामो में विकास रथ भ्रमण कर चुका है।
मंगलवार को इन ग्रामो में पहुंचेगा विकास रथ-
विकास रथ मंगलवार 12 सितम्बर को विदिशा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 144 के कुल छह ग्रामो में पहुंचेगा जिनमें नादौर, अंबार, नौलास, बरखेडागंभीर, बाबलिया (बंडवा) और झिरनिया शामिल है इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 145 बासौदा के सात ग्राम क्रमशः तवककलपुर, डडोली, मुरादपुर, आकाडोड, बारोद, मूडरी, देलवाडा तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 148 शमशाबाद की छह ग्राम पंचायत क्रमशः कोलुआ, बरखेडाजागीर, थाना, हडा, सांगुल और भरनाखेडा शामिल है।
नोडल अधिकारी नियुक्त-
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने जिले में विकास रथो के सुव्यवस्थित संचालन के लिए दिवसवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए है जो सम्पूर्ण दिवस विकास रथ के भ्रमण दौरान मौजूद रहेंगे और शासन की योजनाओं के विभिन्न प्रचार-प्रसार संबंधी कार्यो में सहयोगप्रद करेंगे।