शाजापुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुये आज कलेक्टर किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने सभा स्थल, हेलीपेड एवं पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हेलीपेड, पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद सिंह सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ व जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद थे।