BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2023, 8:25 pm
KHABAR : “खेलो इंडिया की तर्ज़ पर होंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स“, कलेक्टर दुबे ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रायसेन। खेलो एमपी यूथ गेम्स अंतर्गत ब्लाक स्तर पर चयन ट्रायल, जिला एवं संभाग स्तर पर 18 खेलों का आयोजन किया जाएगा तथा 06 खेल सीधे राज्य स्तर पर सहभागिता करेगें। खेलो एमपी यूथ गेम्स में 18 वर्ष से कम आयु (31 दिसम्बर 2023 की स्थिति में) के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकते है। जिला एवं संभाग स्तर पर आयोजन प्रदेश में प्रचलित 18 खेलों एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडों, कबडडी, खो-खो, मलखम्ब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल-टेनिस, योगासन, व्हॉलीबॉल, टेनिस एवं शतरंज में किया जाएगा तथा 06 खेल ताईक्वांडो, फैसिंग, रोईग, क्याकिंग, कैनोइंग, शूटिंग एवं आर्चरी का आयोजन सीधे राज्य स्तर पर किया जाएगा। 
आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर अरविन्द की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक में संचालनालय के निर्देशानुसार जिला स्तरीय खेलों एम.पी.यूथ गेम्स की कार्ययोजना तैयार कर अंतिम रूप दिया गया। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि ब्लॉक स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन निम्न तिथियों में किया जाएगा। जिनमें ब्लॉक गेरतगंज में 13 सितम्बर, 2023 को जनपद मैदान में पंजीयनकर्ता प्रतिभा सिंह मो. न. 6266251061, ब्लॉक बेगमगंज में 13 सितंबर 2023 को सी.एम. राइस स्कूल खेल मैदान में पंजीयनकर्ता सुभाष रायकवार मो.न. 9300961728, राहुल कुशवाह मो.न. 9755465832, ब्लॉक सिलवानी में कमलेश जाटव मो. न.9993969272, ब्लाक उदयपुरा में अंकित कुशवाह मो. न. 9977361763, ब्लाक बरेली शा कन्या शाला में दिनांक 13 सितंबर 2023 को पंजीयनकर्ता शशि रघुवंशी मो.न. 8959110885, ब्लॉक औबदुललागंज में दिनांक 14 को शा खेल मैदान मंडीदीप में पंजीयनकर्ता प्रह्लाद राठौर मो.न. 8871373887 तथा ब्लॉक साँची में दिनांक 13 को ज़िला खेल परिसर रायसेन में फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन साँची में सीएम राइस स्कूल कबड्डी, खो-खो , शतरंज, वालीवाल, कुश्ती एंव एथलेटिक्स पंजीयनकर्ता भानु यादव मो.न. 7566551417, सुरेंद्र राजपूत 9977040186, वी एस बुंदेला 7869620054 समन्वयक होंगे। जो भी इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता में सम्मलित होना चाहते हैं वह आवश्यक दस्तावेज़ के साथ पंजीयन कर्ता से संपर्क भाग ले सकता है। साथ ही प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु (31 दिसम्बर 2023 की स्थिति में) के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकेंगे। प्रतिभागी को संबंधित ब्लॉक का निवासी होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी के पास आधारकार्ड मूलनिवासी जन्म प्रमाण-पत्र आदि दस्तावेज उपलब्ध हो एवं आयोजन तिथि तक अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 17 सितम्बर 2023 के को किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE