धार। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 12 सितंबर को शासकीय आई.टी. आय. केम्पस धामनोद में रोजगार मेले का आयोजन किया जावेगा। जिसमें संस्था एडवांस टेक्निकल एण्ड इण्डस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर पीथमपुर, ऑटो क्लस्टर (मध्यप्रदेश शासन का उपक्रम) जिला धार मे (केवल अनुसूचित जाति पुरुष / महिला) महिमा प्योर स्पन पिथमपुर, एल. आय. सी. मनावर, व्ही कर्मशियल कम्पनी पीथमपुर, प्रतिभा सिंटेक्स कम्पनी पीथमपुर, शक्ति पंप इंडिया लिमिटेड सेक्टर 3 पिथमपुर, लखानी रबर प्रोडक्टस प्रा. लिमिटेड पीथमपुर, महिमा फाईबर्स प्रा.लि. मि. पीथमपुर द्वारा भर्ती की जावेगी। ऐसे आवेदक जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष, केवल बी.पी.एल कार्डधारी हो एवं योग्यता 5वीं से 12वीं, स्नातक, आय. टी. आय. एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण हो, अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ शासकीय आई.टी. आय. केम्पस धामनोद में प्रातः 11 बजे तक उपस्थित हो सकते हैं।