सेगांव। तहसील क्षेत्र में आदिवासी बहुल्य क्षेत्र विगत दिनों तेज धुप से तथा अल्प वर्षा से फसले सोयाबीन, मक्का, मुंग, उड़द फसले सुख गयी है। पटवारीयों की हड़ताल होने सर्वे कार्य भी अधूरा पड़ा है। अतः प्रशासन उचित निर्णय लेकर तत्काल सर्वे करवाने की कार्यवाही करने का कष्ट करें। इसी तरह सोसायटी कर्मचारी भी एक माह से हडताल पर होने से किसानो को खाद के लिये परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में मंहगा खाद लेने में मजबुर हो रहे है, एवं क्षेत्र की गरीब जनता को 2 माह से राशन भी नही मिल रहा है। जनता तथा किसानो दोनो परेशान हो रहे है। अतः माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन है कि तत्काल सर्वे करने का आदेश प्रदान करे।