धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के तिरला के ग्राम बडलीपुरा कला के दक्ष पिता हिरालाल चौहान को बीमारी के उपचार के लिए एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार धार के मुनीर पिता अजीम खान को 50 हजार रूपए एवं राजेश पिता लक्ष्मीनारायण मालवीय को बीमारी के उपचार के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।