नीमच। समय सुबह करीब 9 बजे, स्थान पिपली चौक नीमच सिटी और एक छोटी चाय की दुकान। अचानक एक गाड़ी आकर रूकती है उसमें से टी शर्ट पहने केप लगाए एक व्यक्ति उतरता है और सीधे चाय की दुकान पर जाकर बैठ जाता है
और चाय की आवाज लगती है। साधारण आमजन समझ नहीं पता कि यह व्यक्ति कौन है। तभी साथ में आए पुलिसकर्मी नजर आते हैं तब लोगों की समझ में आता है कि यह और कोई नहीं नीमच जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी है।
आज नीमच सिटी में पिपली चौक में नीमच एसपी तोलानी आए और आम आदमी की तरह होटल पर बैठकर चाय पी। अन्य मजदूर कृषक भी वहां पर चाय पी रहे थे उनसे काफी देर तक बातचीत की। नीमच सिटी के बारे में जानकारी ली और खेती किसानी के बारे में पूछा। पिपली चौक नीमच सिटी में चिंकू दीवान की दुकान पर काफी समय तक आम जनता से बातचीत करते रहे। उसके बाद चाय पीकर गंतव्य की ओर रवाना हुए।
नीमच सिटी की जनता ने पहली बार इतने सरल सहज व्यक्तित्व के धनी एसपी साहब को देखा और उनकी सरलता की हर कोई प्रशंसा करता नजर आया।