धार। अनुविभागीय अधिकारी पीथमपुर ने बताया कि पुलिस थाना माण्डव में जप्तशुदा लावारिस 4 दो पहिया वाहन एवं एक चार पहिया वाहन एवं पुलिस थाना नालछा में 5 दो पहिया वाहनों की नीलामी संबंधित पुलिस थानों पर 22 सितम्बर को की जावगी। उक्त वाहनों के अपसेट प्राईज नियत दिनांक के पूर्व अनुविभागीय दण्डाधिकारी पीथमपुर में अवलोकन किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति नीलामी में भाग ले सकते है।